बड़ी खबर: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, शिक्षा विभाग के मुद्दों पर चर्चा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, ‘स्कूल चलो अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा विभागीय कार्यों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए। साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ाने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा योजनाओं की वर्तमान प्रगति का आकलन करते हुए आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना, विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण विकसित करना तथा प्रत्येक पात्र बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करना बताया गया।