जिनको लगता है UPTET में नॉर्मलाइजेशन नहीं लगेगा उनको ये ध्यान से पढ़ने की जरूरत है
लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में विशेष नोट :-
यदि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या अत्यधिक होती है और आयोग के लिए समस्त अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एक ही पाली (Shift)/दिन (Day) में आयोजित किया जाना सुविधाजनक नहीं होता है तो उक्त लिखित परीक्षा एक से अधिक पालियों (Shifts)/दिनों (Days) में आयोजित की जा सकती है।
यदि परीक्षा एक से अधिक पालियों (Shifts)/दिनों (Days) में आयोजित की जाती है तो अभ्यर्थियों के तुलनात्मक मूल्यांकन हेतु स्कोर के नॉर्मलाइज़ेशन की प्रक्रिया लागू होगी। स्कोर के नॉर्मलाइज़ेशन की उक्त प्रक्रिया आयोग की सूचना/विज्ञप्ति संख्या– शिक्षा03आयोग/2018/2025-26 दिनांक 26.02.2026 में विहित प्रक्रिया द्वारा किया जायेगा। इस सम्बन्ध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा।
