DM ने संभाली टीचर की भूमिका, बच्चों को पढ़ाया, मिड डे मील चखा; लापरवाही पर प्रधानाध्यापक निलंबित

DM ने संभाली टीचर की भूमिका, बच्चों को पढ़ाया, मिड डे मील चखा; लापरवाही पर प्रधानाध्यापक निलंबित

आगरा। परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में अधिक से अधिक विद्यार्थियों students को आकर्षित करने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान school chalo abhiyan का दूसरा चरण चल रहा है। इसमें शुक्रवार को डीएम मनीष बंसल का शिक्षक वाला रूप देखने को मिला।औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय vidyalaya छीपीटोला में बच्चों के बीच पहुंचकर हाथ में चाॅक उठाई और ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाना शुरू कर दिया।

पढ़ाई study को रोचक बनाने के लिए गांव, मदर और हैप्पी शब्द की व्याख्या समझायी। साथ ही इन शब्दों की विशेषताओं को समझाया। बच्चों से प्रश्न कर उत्तर पूछे और उनकी सीखने की क्षमता परखी। इसके साथ ही मिड डे मील का स्वाद चखकर गुणवत्ता जांची। डीएम DM को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए।

कलक्ट्रेट में जनसुनवाई के बाद डीएम DM सीधे प्राथमिक विद्यालय vidyalaya छीपीटोला पहुंचे। उन्होंने कक्षा तीन, पांच और दो का निरीक्षण किया और बच्चों से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान के साथ दैनिक जीवन से जुड़े कई प्रश्न पूछे। इसके बाद स्वयं ब्लैकबोर्ड blackboard पर पहुंचकर गांव की विशेषताओं को उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहता में मिली अव्यवस्था, प्रधानाध्यापक निलंबित

इसके बाद डीएम DM रोहता स्थित पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय vidyalaya पहुंचे, जहां निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। विद्यालय vidyalaya में कुल 235 बच्चे नामांकित हैं, मौके पर 108 बच्चे उपस्थित मिले। नवीन नामांकन 56 हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए विद्यालय vidyalaya में 10 शिक्षक, दो शिक्षामित्र, दो अनुदेशक कुल 14 का शैक्षिक स्टाफ है। रसोईघर की व्यवस्था अव्यवस्थित मिली।बच्चे मिड डे मील के स्थान पर घर से लाया खाना खा रहे थे। स्मार्ट टीवी TV और खेल सामग्री का उपयोग नहीं हो रहा था और शिक्षक बच्चों के साथ मिड डे मील खाते नहीं मिले। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी और कक्षा के समय बच्चे बाहर खेलते मिले।

लापरवाही और पठन-पाठन की कमजोर स्थिति पर डीएम DM ने नाराजगी जताते हुए विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक Headmaster सुनीता सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, चार्जशीट जारी करने और शासन को रिपोर्ट report भेजने के निर्देश बेसिक शिक्षाधिकारी डा. राकेश सिंह को दिए।

Leave a Comment