शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को जनगणना के मानदेय का इंतजार
गाजियाबाद। गाजियाबाद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य प्रगणकों जनगणना के लिए मिलने वाले मानदेय के भुगतान के लिए इंतजार कर रहे हैं। शिक्षामित्रों का कहना है कि उन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश में कोई वेतन नहीं मिलता। उन्हें जनगणना कार्य किया इसके लिए मानदेय का भी भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जबकि जिला स्तर पर बजट मिल चुका है। चार्ज अफसरों को काल मैसेज करने पर जवाब नहीं मिल रहा है। हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में जनगणना के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसमें जल्दी ही आपके खातों में मानदेय पहुंचेगा