बड़ी खबर: 62 शिक्षामित्रों को दिया गया सेवा समाप्ति की चेतावनी,दो दिन के अंदर काम पूरा करते हुए जवाब दाखिल करें नहीं तो……..
सीतापुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ BLO लापरवाही बरते रहे हैं। डीएम की समीक्षा में 7 शिक्षक व 62 शिक्षामित्रों की प्रगति महज 20 फीसदी ही मिली है। इस पर बीएसए BSA ने इन्हें सेवा समाप्ति की चेतावनी देते हुए 2 दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। जिले District में इस समय विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। अभियान 4 दिसंबर December तक चलेगा। इसमें परिषदीय विद्यालय vidyalaya के शिक्षक व शिक्षामित्रों को बीएलओ नियुक्त किया गया है। ये लोग घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हुए उनसे फॉर्म भरवा रहे हैं।
जिलाधिकारी DM डॉ. राजागणपति आर रोजाना समीक्षा कर रहे हैं।डीएम DM की समीक्षा में मालूम हुआ कि 69 शिक्षाकर्मी अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं। करीब एक माह के अभियान में इनकी प्रगति महज 20 फीसदी ही मिली है। इससे पुनरीक्षण का काम प्रभावित हो रहा है। डीएम DM ने बीएसए BSA को इनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बीएसए BSA अखिलेश प्रताप सिंह ने सात शिक्षक व 62 शिक्षामित्रों shikshamitro से कहा है कि यह लापरवाही शासन के निर्देशों का उल्लंघन है। इसलिए 2 दिन के अंदर शत-प्रतिशत काम पूरा करते हुए जवाब दाखिल करें। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इसे अंतिम नोटिस Notice मानते हुए सेवा समाप्त कर दी जाएगी।