BSA साहब का बहुत ही बढ़िया आदेश,सभी शिक्षक जरुर देखे
विषय: विद्यालयों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश के संबंध में निर्देश।
संज्ञान में आया है कि कतिपय व्यक्ति अथवा व्यक्ति समूह स्वयं को पत्रकार अथवा मीडियाकर्मी बताकर अनाधिकृत रूप से विद्यालय पहुँचकर कक्षा-कक्षों में बच्चों की फोटो खींचने लगते हैं तथा अभिलेखों को देखने तथा विभागीय सूचनाएं मांगने का प्रयास करते हैं एवं विभागीय छवि को धूमिल करते हैं।
अतः उपरोक्त के क्रम में आपको आदेशित किया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति अथवा व्यक्ति समूह स्वयं को पत्रकार/मीडियाकर्मी बताकर विद्यालय में आता है तो सर्वप्रथम उनसे शालीनतापूर्वक जिला सूचना अधिकारी द्वारा निर्गत परिचय पत्र दिखाने को कहें।
यदि वे व्यक्ति अथवा व्यक्ति समूह परिचय पत्र दिखाता है तो उनके द्वारा मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराएं, परंतु किसी भी अभिलेख की फोटो न खींचने दें।
बिना परिचय पत्र के विद्यालय में आये व्यक्ति अथवा व्यक्ति समूह को शालीनतापूर्वक तरीके से विद्यालय से बाहर जाने को कहें तथा कोई भी अभिलेख न दिखाएं और न ही कोई विभागीय सूचना/जानकारी दें एवं तत्काल संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, जनपद फर्रुखाबाद को सूचना प्रेषित करें।
अन्यथा की स्थिति में संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।
उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाये।
