क्लासरूम में सो रहे कक्षा-3 के छात्र को बंद करके घर चले गए शिक्षक

क्लासरूम में सो रहे कक्षा-3 के छात्र को बंद करके घर चले गए शिक्षक

आजमगढ़। अतरौलिया शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में शिक्षकों Teacher’s की लापरवाही प्रकाश में आयी है। कक्षा-3 के छात्र को स्कूल School के कमरे में बंद करके शिक्षक घर चले गये और मासूम घंटों तक भूख और प्यास से तड़पता रहा।स्कूल School की छुट्टी Holiday होने के बाद भी किसी ने उसे जगाया नहीं और कमरा बंद करके शिक्षक teacher एवं अन्य स्टाफ स्कूल से चले गये। बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर परेशान मां ने गांव के अन्य बच्चों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंत में थक-हारकर मां जब शाम 4 बजे स्कूल School में पहुंची तो बच्चा भूख और प्यास के कारण कमरे में बिलख रहा था।

अतरौलिया क्षेत्र के दादर गांव निवासी हिमांशु राजभर प्राथमिक स्कूल एदिलपुर में कक्षा-3 का छात्र है। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी वह स्कूल School गया। पढ़ाई study के दौरान ही उसे नींद आ गई और वह कमरे में सो गया। स्कूल School की छुट्टी Holiday होने के बाद विद्यालय vidyalaya के सभी कमरों में ताला बंद करके शिक्षक teacher और अन्य कर्मचारी अपने-अपने घर चले गये।

किसी ने भी ताला बंद करने के पहले यह जानने का प्रयास नहीं किया कि कहीं कोई बच्चा किसी क्लासरूम classroom में बंद तो नहीं हो गया है। कमरों की जांच किये बिना ही शिक्षक और कर्मचारी ताला बंद close करके चले गये। काफी देर तक हिमांशु जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां फूला देवी परेशान हो गई और गांव के ही साथ पढ़ने वाले बच्चों से हिमांशु के बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी लेकिन कुछ पता नहीं चला।

अंत में वह बदहवास हालत में अपने बेटे को खोजते हुए शाम 4 बजे स्कूल School पहुंची तो देखा कि बच्चा कमरे में बंद है और वह भूख और प्यास के कारण बिलख रहा है। इसके बाद ग्रामप्रधान को सूचना information दी गई और स्कूल School की चाभी मंगवाकर कमरे को खोलवाया गया। कमरा खुलने के बाद हिमांशु डरा-सहमा और रोता हुआ बाहर निकला। हिमांशु की हालत को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उसकी मां स्कूल School नहीं पहुंचती तो हिमांशु के साथ कोई अनहोनी हो सकती थी। ग्रामीणों ने दोषी शिक्षकों Teacher’s के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment