इन शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से मिलेगी छूट, बीएसए साहब का आया बड़ा आर्डर
विषय – जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्रा०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में।
उपयुक्त विषयक सूचित है कि खण्ड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से अवगत कराया गया है कि विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक / शिक्षिकाओं व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रगणक / पर्यवेक्षक हेतु नियुक्त किया गया है, जिसमें कुछ विद्यालयों में समस्त कर्मचारियों की ड्यूटी उक्त कार्य में लगा दी गयी है। जिस कारण कुछ विद्यालय बन्द हो गये हैं। अवगत कराना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ-साथ विभागीय योजनाएं जैसे स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नवीन पंजीकरण, एमडीएम वितरण आदि अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का सम्पादन किया जाता है। ऐसी स्थिति में यदि विद्यालय में प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक उपस्थित नहीं होंगे तो विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन सफलतापूर्वक नहीं हो पायेगा।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष श्री भूपेश प्रकाश पाठक ने अपने पत्र दिनांक – 23.04.2026 द्वारा जनगणना-2027 ड्यूटी के सम्बन्ध में आपको सम्बोधित पत्र कार्यालय को प्राप्त कराया गया है। (मूल प्रति संलग्न)
अतः उक्त के दृष्टिगत आपसे अनुरोध है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रगणक / पर्यवेक्षकों के पद पर नियुक्त परिषदिय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक को उक्त कार्य से मुक्त करने का कष्ट करें, जिससे विभागीय कार्यों का निष्पादन सतत किया जा सके।
भवदीय,
(विश्वनाथ प्रताप सिंह)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
फर्रुखाबाद।
दिनांक – 23/04/26
पुनः / बेसिक / ______ / 2026-27 तददिनांक
प्रतिलिपि – निम्नांकित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित –
- समस्त उप जिलाधिकारी फर्रुखाबाद।
- समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, फर्रुखाबाद।
- समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश के साथ प्रेषित कि वह कार्यालय तहसीलदार / चार्ज अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रगणक / पर्यवेक्षकों के पद पर नियुक्त परिषदिय विद्यालयों में कार्यरत प्रा०अ० / इं०प्र०अ० को उक्त कार्य से अवमुक्त करने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
फर्रुखाबाद।
