जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव, अब लिव-इन रिलेशन में रहने वाले जोड़ों की भी होगी अलग गणना

जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव, अब लिव-इन रिलेशन में रहने वाले जोड़ों की भी होगी अलग गणना

देशभर में शुरू हुई जनगणना 2027 की प्रक्रिया में इस बार कई नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। डिजिटल तरीके से हो रही इस जनगणना में अब लिव-इन रिलेशन में रहने वाले पार्टनरों को भी एक जोड़े के रूप में गिना जाएगा। प्रशासन की ओर से गणना कर्मियों को इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल लोगों को 21 मई तक स्वजनगणना करने का मौका दिया गया है। इसके तहत नागरिक अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन जानकारी भरकर स्वयं की गणना कर सकते हैं। स्वजनगणना पूरी होने पर एक आईडी जारी की जा रही है, जिसका बाद में सत्यापन किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि स्वजनगणना के बाद डोर-टू-डोर पहुंचने वाले गणना कर्मी सभी परिवारों का सत्यापन करेंगे। इसी दौरान लिव-इन रिलेशन में साथ रह रहे पार्टनरों की भी अलग से जोड़े के रूप में गणना की जाएगी।

Cenius

इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जा रही है, जबकि वर्ष 2011 में यह प्रक्रिया ऑफलाइन हुई थी। नई व्यवस्था के तहत डेटा संग्रहण को अधिक सटीक और तेज बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

जनपद स्तर पर स्वजनगणना अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सात मई से शुरू हुए अभियान में अब तक हजारों लोग अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी नागरिकों की सही गणना सुनिश्चित करने के लिए गणना कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

परिषदीय स्कूलों में रिटायरमेंट की उम्र क्या है? शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के अलग-अलग नियम समझें

Leave a Comment