शिक्षामित्र पर FIR, शिक्षिका ने खाईं 25 नींद की गोलियां, ICU से बाहर आने के बाद बताया पूरा मामला
Uttar Pradesh के Unnao जिले में एक सहायक शिक्षिका द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शिक्षिका ने नींद की 25 गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।
पीड़िता शहर के फैंटेसी एफ-11 क्षेत्र की रहने वाली हैं और प्राथमिक विद्यालय बदरका प्रथम में सहायक शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र पुष्कर बाजपेई के लगातार दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
वीडियो बनाकर खाईं 25 गोलियां
बताया गया कि शिक्षिका ने आत्महत्या की कोशिश से पहले अपना दर्द बताते हुए एक वीडियो भी बनाया। इसके बाद उन्होंने नींद की 25 गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर विद्यालय स्टाफ ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें ICU से बाहर लाया गया।
भाई ने दर्ज कराई FIR
पीड़िता के अधिवक्ता भाई ने Achalganj Police Station में आरोपी शिक्षामित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पिछले दो-तीन वर्षों से आरोपी लगातार उनकी बहन को प्रताड़ित कर रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कई बार गलत व्यवहार करता था, पीछा करता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने पहले भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन हर बार समझौते का दबाव बनाकर मामला शांत करा दिया गया।
“मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा” की धमकी
पीड़िता के भाई के मुताबिक, आरोपी ने शिक्षिका को कई बार अपमानित किया और धमकी दी कि उनकी ऐसी हालत कर देगा कि वह कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी। गत वर्ष 18 नवंबर को भी एक विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की गई थी।
इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि गुरुवार को आरोपी ने फिर अभद्र टिप्पणी और दबाव बनाया, जिससे परेशान होकर शिक्षिका पूरी तरह टूट गईं और उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विभागीय कार्रवाई की तैयारी
संजय कनौजिया ने बताया कि बीएसए की ओर से आरोपी शिक्षामित्र को शनिवार को बुलाकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसे अपने पक्ष में साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि वह जवाब देने नहीं पहुंचता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Ather Rizta Electric Scooter: कीमत, सब्सिडी,160 km रेंज, फीचर्स और पूरी जानकारी
समझौते के दबाव के आरोप
मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि पीड़िता लगातार अधिकारियों से शिकायत करती रहीं, लेकिन हर बार समझौते का दबाव बनाकर मामला दबा दिया गया। इस वर्ष 12 फरवरी को भी शिकायत की गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी जा चुकी है
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिक्षा विभाग भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है।
यह भी पढ़ें।
शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को लेकर बड़ा आदेश, 3 दिनों में पूरा करना होगा यह काम
ग्रीष्मकालीन गृहकार्य 2026-27 जारी कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए PDF डाउनलोड करें
UP Weather Update: यूपी के 30 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट