UP Weather: यूपी में इस तारीख तक पहुंचेगा मानसून, 18-19 मई को हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट

UP Weather: यूपी में इस तारीख तक पहुंचेगा मानसून, 18-19 मई को हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर कानपुर, बांदा, झांसी और प्रयागराज जैसे जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 से 25 जून के बीच उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। कानपुर में भी मानसून इसी अवधि में पहुंचने की संभावना जताई गई है। मानसून की टाइमलाइन जारी होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है, लेकिन उससे पहले प्रदेश को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।

शनिवार को बांदा का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि झांसी में 44.1 और प्रयागराज में 44 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। कानपुर का तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में “हीट डोम” जैसी स्थिति बनने लगी है, जिससे गर्म हवाएं और अधिक खतरनाक हो सकती हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 मई तक प्रदेश के दक्षिणी जिलों में तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। दिन के समय तेज धूप और लू चलने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में फिलहाल ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। कानपुर में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि कई जिलों में यह 25 से 27 डिग्री के बीच बना हुआ है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और सीधे धूप में लंबे समय तक न रहने की सलाह दी है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और गर्मी लगातार बढ़ सकती है। आने वाले नौतपा के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें।

शिक्षामित्र पर FIR, शिक्षिका ने खाईं 25 नींद की गोलियां, ICU से बाहर आने के बाद बताया पूरा मामला

शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को लेकर बड़ा आदेश, 3 दिनों में पूरा करना होगा यह काम

ग्रीष्मकालीन गृहकार्य 2026-27 जारी कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए PDF डाउनलोड करें

UP Weather Update: यूपी के 30 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Leave a Comment