अभी-अभी एक और जिले में हुआ समय परिवर्तन,अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी
कार्यालय आदेश

जिलाधिकारी महोदय, फर्रुखाबाद द्वारा दिनांक 18.04.2026 को दिए गए निर्देश के अनुपालन में जनपद फर्रुखाबाद के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी एवं तापमान में वृद्धि होने के साथ-साथ लू-प्रकोप से सुरक्षित रखने के दृष्टिगत जनपद के समस्त परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त/सीबीएसई/आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के कक्षा-01 से 08 तक के विद्यालयों का समय दिनांक 20.04.2026 से प्रातः 07:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक किया जाता है।
अतः उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
(हस्ताक्षर)
(विष्णु प्रसाद सिंह)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
फर्रुखाबाद
पृष्ठांक / बेसिक / 530–40 / 2026–27 / दिनांक वही।
प्रतिलिपि निम्नलिखित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित—
- महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ0प्र0 लखनऊ।
- जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद।
- मुख्य विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद।
- शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ0प्र0 लखनऊ।
- सचिव, उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज।
- मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कानपुर मण्डल कानपुर।
- जिला विद्यालय निरीक्षक, फर्रुखाबाद को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि अपने अधीन संचालित विद्यालयों हेतु अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करना चाहें।
- समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी जनपद फर्रुखाबाद को इस निर्देश के साथ कि उक्त आदेश का अनुपालन अपने-अपने विकास क्षेत्र में करवाना सुनिश्चित करें।
- सम्मानित सम्पादक, समस्त दैनिक समाचार पत्र को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि उक्त सूचना को अपने दैनिक समाचार पत्र में जनहित में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।
- समस्त प्रधानाध्यापक/इंचार्ज/प्रबंधक को अनुपालनार्थ।
- कार्यालय प्रति।
(हस्ताक्षर)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
फर्रुखाबाद