अभी-अभी उत्तर प्रदेश के इस जिले में हुआ स्कूलों का समय परिवर्तन,11:30 पर हो जाएगी छुट्टी
लखीमपुर-खीरी। भीषण गर्मी एवं हीटवेव को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) लखीमपुर-खीरी ने जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित यूपी बेसिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE, आईसीएसई बोर्ड तथा अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त नर्सरी, प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूलों के संचालन समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी विद्यालयों का संचालन अगले आदेश तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखीमपुर-खीरी द्वारा जारी किया गया है। आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के डिजिटल हस्ताक्षर अंकित हैं।
आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई:
जिलाधिकारी, लखीमपुर-खीरी
मुख्य विकास अधिकारी
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), लखनऊ मंडल
जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS)
समस्त खंड शिक्षा अधिकारी (BEO)
समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक
विभिन्न समाचार पत्र
कार्यालय नोटिस बोर्ड
