एक जुलाई से शुरू होगा ‘स्कूल चलो अभियान’ का दूसरा फेज, घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराएंगे शिक्षक
बदायूं। उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान school chalo abhiyan का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसके तहत 1 से 15 जुलाई July तक शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और उन्हें बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित करेंगे।ग्रीष्मावकाश के बाद 25 जून June से स्कूल School खुल चुके हैं, लेकिन छात्रों का नियमित आगमन एक जुलाई July से शुरू होगा।
बीएसए BSA नवीन कुमार के अनुसार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षकों Teacher’s ने हाउस होल्ड सर्वे house hold survey का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों school में पंजीकरण सुनिश्चित करना है।