बड़े फेरबदल: उत्तर प्रदेश में 84 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

बड़े फेरबदल: उत्तर प्रदेश में 84 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

लखनऊ से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची में कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

 

सबसे ज्यादा चर्चा प्रयागराज की एडिशनल कमिश्नर रतन प्रिया के तबादले को लेकर हो रही है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से प्रयागराज में तैनात थीं। लंबे समय बाद उनका स्थानांतरण किया गया है, जिसे प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक क्लिक करें

👇👇👇

https://drive.google.com/file/d/1eAMjwa8bB2c7VsV4zGErTj4iE_0rDJBk/view?usp=drivesdk

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई तैनाती के साथ तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस तबादला सूची को आगामी योजनाओं और विभागीय कार्यों को तेज करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रदेश में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद कई जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने से राजस्व, विकास और कानून व्यवस्था से जुड़े कार्यों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित विभागों में हलचल तेज हो गई है। कई अधिकारी जल्द ही अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालेंगे।

Leave a Comment