बड़ी खबर: परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए 250 करोड़ रुपए स्वीकृत

लखनऊ  : परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान हेतु 250 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह राशि वित्तीय वर्ष 2026–27 के अंतर्गत आवंटित की गई है। इस निर्णय के बाद शिक्षामित्रों को अब 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा।

इस फैसले से प्रदेश के लगभग 1.42 लाख शिक्षामित्रों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment