कैशलैस रजिस्ट्रेशन अप्रूव होने के बाद जानें E-KYC करने की सम्पूर्ण जानकारी, डिटेल्स के माध्यम से समझिये
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एक्यूके संदर्भ में
यदि आपका ऑनलाइन आवेदन BSA कार्यालय द्वारा स्वीकृत हो चुका है ,ओर मैसेज आ चुका है तो आप फैमिली ID से वेबसाइट
👇👇
https://beneficiary.nha.gov.in
पर मोबाइल नम्बर से लॉगिन करके EKYC कर सकते हैं।, या प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर बेनिफिशरी के माध्यम से लॉगिन कर ekyc कर सकते हैं।
ध्यान दें ,ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय जो SMS प्राप्त हुआ था,उसमें 15 अंकों की Reg ID भी थी ,यही Reg ID ही आपकी फैमिली ID है।
,*बहुत सारे लोग अप्रूव्ड मैसेज का इंतजार कर रहे हैं जबकि कोई मैसेज नहीं आ रहा है अप्रूव्ड का। शायद कोई टेक्निकल एरर है।,आप प्रिंट एप्लीकेशन में जाकर आधार नंबर से स्टेटस चेक कर सकते हो । अगर BSA से अप्रूव्ड हो गया है तो *approved* लिखा हुआ मैसेज शो होगा और अगर अप्रूव्ड नहीं हुआ है तो एप्लीकेशन ओपन हो जाएगा और ऊपर की तरफ स्टेटस शो होगा।
शिक्षक कैश लेस योजना में KYC सबकी अलग अलग करनी होगी जितने मेंबर ऐड किए हैं।
,जिस में कुछ डिटेल्स , एवं
मेंबर का लाइव फोटो
उसके बाद KYC अपडेट हो जाएगी। याद रहे ekyc में सदस्य का लाइव फोटो ही लिया जाएगा,
फिर कार्ड एप्रूव्ड दिखाएगा।
,लेकिन अभी कार्ड प्रोसेसिंग में होने के कारण डाउनलोडिंग एरर आ रहा है। कुछ समय बाद डाउनलोड हो जाएगा,
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना* में
🟢 *E-KYC पूर्ण करने की प्रक्रिया।*
https://beneficiary.nha.gov.in पर
लॉगिन उपरांत
1. जिस सदस्य की E-KYC करनी है उसके सामने “Do e-KYC” पर क्लिक करें।
2. Authentication के लिए Aadhaar विकल्प चुनें।
3. Aadhaar OTP विकल्प चुनें।
4. आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
5. आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) पूरा करें।
6. कैमरा खुलने पर निर्देशानुसार Live Photo खींचें।
7. Submit बटन पर क्लिक करें।
🟢 *कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया।*
1. E-KYC सफल होने के बाद कार्ड जनरेट हो जाएगा।
2. Download Card विकल्प पर क्लिक करें।
3. अपना मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
✅ E-KYC पूर्ण होने के बाद आप एवं आपके पात्र आश्रित योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।