Census Portal पर पासवर्ड भूल गए? जानिए नया पासवर्ड बनाने और ऐप लॉगिन का आसान तरीका

Census Portal पर पासवर्ड भूल गए? जानिए नया पासवर्ड बनाने और ऐप लॉगिन का आसान तरीका

जनगणना कार्य में लगे कई प्रगणकों को पोर्टल लॉगिन करते समय पासवर्ड की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब बिना किसी परेशानी के नया पासवर्ड बनाकर पोर्टल और ऐप दोनों में आसानी से लॉगिन किया जा सकता है। प्रक्रिया बेहद आसान है और कुछ मिनटों में पूरी हो जाती है।

सबसे पहले Census Portal वेबसाइट खोलें। पोर्टल खुलने के बाद अपनी यूजर ID दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहा CAPTCHA भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद पासवर्ड मांगा जाएगा। यदि पुराना पासवर्ड याद नहीं है तो “FORGET PASSWORD” विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपके सामने नया पासवर्ड बनाने का विकल्प आएगा। यहां नया पासवर्ड बनाकर सबमिट करें। इसके बाद दोबारा उसी नए पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें। लॉगिन होने के बाद UPDATE/RESET/CHANGE PASSWORD का विकल्प दिखाई देगा। यहां फिर से अपना नया सुरक्षित पासवर्ड अपडेट कर लें। अब आपका पासवर्ड पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

इसके बाद Census ऐप खोलें और अपनी ID तथा नए पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें। लॉगिन करते समय भाषा बदलने का विकल्प दिखाई देगा, जिसमें CHANGE LANGUAGE/भाषा बदलें लिखा रहेगा। यहां अपनी सुविधा के अनुसार हिन्दी या अंग्रेजी भाषा का चयन कर लें।

भाषा चयन के बाद ऐप आपसे 4 अंकों का PIN बनाने के लिए कहेगा। यही PIN आगे ऐप खोलने में उपयोग होगा। इसलिए इसे कहीं सुरक्षित नोट कर लें। साथ ही अपनी ID, पासवर्ड और PIN की जानकारी डायरी में अवश्य लिख लें ताकि भविष्य में लॉगिन संबंधी परेशानी न हो।

ऐप पूरी तरह चालू होने के बाद सबसे पहले अपना MAP डाउनलोड करें। इसी मैप की सहायता से आपको नजरी नक्शा तैयार करना होगा, जो जनगणना कार्य में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सही तरीके से MAP डाउनलोड और सुरक्षित रखने से आगे का कार्य आसान हो जाता है।

यदि पोर्टल खुलने में दिक्कत आ रही हो तो मोबाइल या लैपटॉप में इंटरनेट कनेक्शन जांच लें। कई बार अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी भी चल सकती है। ऐसे में कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें।

Leave a Comment