CM योगी 8 जुलाई को करेंगे शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, देशभर में मिलेगी इलाज की सुविधा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi adityanath 8 जुलाई वाराणसी में शिक्षकों Teacher’s को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा CM teacher cashless chikitsha योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना Yojna के माध्यम से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों Teacher’s तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना Yojna के अनुरूप कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री CM शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना Yojna के प्रभावी और पारदर्शी संचालन के लिए डिजिटल व्यवस्था को अपनाया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों का विवरण संकलित करने के लिए ऑनलाइन Online डेटा संग्रह पोर्टल विकसित किया गया। पोर्टल Portal के माध्यम से शिक्षकों Teacher’s का पंजीकरण, सत्यापन और अनुमोदन डिजिटल प्रक्रिया के जरिये किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के लिए विकसित पोर्टल पर अब तक 7,89,032 लाभार्थी अपना विवरण दर्ज करा चुके हैं।
लाभार्थियों द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण का सत्यापन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) BEO द्वारा किया जाएगा। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) BSA अंतिम अनुमोदन प्रदान करेंगे। बीएसए BSA स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद लाभार्थियों का डेटा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के बेनिफिशरी एडेंटिफिकेशन सिस्टम (बीआईएस) पोर्टल से एकीकृत किया जाएगा। इसके पश्चात लाभार्थी आधार आधारित ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर अपना डिजिटल कार्ड Digital card डाउनलोड download कर सकेंगे और योजना Yojna का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।