फर्जी दस्तावेजो से शिक्षक की नौकरी हथिया ली, तीन पर केश
सीतापुर,। बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag में फर्जी दस्तावेजों fake documents के सहारे नौकरी पाने वाले तीन और शिक्षकों Teacher पर रामकोट, लहरपुर और हरगांव थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी शिक्षक कूटरचित दस्तावेजों document का इस्तेमाल कर शिक्षक भर्ती shikshak Bharti में चयनित हो गए थे। खंड शिक्षा अधिकारी BEO हरगांव रामाकांत मौर्य व महोली वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। पूर्व में कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर 9 शिक्षकों teacher पर बिसवां, सकरन, रेउसा थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
दूसरी शिक्षिका के प्रमाण पत्रों पर पाई थी नौकरी
महोली में कार्यरत रंजना यादव Ranjana yadav ने जनपद गाजीपुर Gazipur के सादात ब्लॉक में पहले से तैनात एक अन्य शिक्षिका के शैक्षिक अभिलेखों का कूट रचित प्रयोग कर नियुक्ति प्राप्त की थी। गाजीपुर से प्राप्त अभिलेखों के मिलान और सुनवाई के बाद आरोपी शिक्षिका कोई वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA अखिलेश प्रताप सिंह Akhilesh Pratap Singh के आदेश पर उनकी नियुक्ति निरस्त कर रामकोट थाने पर मुकदमा दर्ज case कराने के आदेश दिए गए हैं।