मकान सूचीकरण कार्य हेतु जनगणना फार्म को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश
मकान सूचीकरण के दौरान यह अनुसूची केवल डेटा एकत्र करने के लिए उपयोग की जा सकती है। इसमें दर्ज जानकारी पूरी तरह गोपनीय मानी जाएगी। इसलिए इस डाटा को किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं किया जाना चाहिए और कार्य पूरा होने के बाद इसे नष्ट कर देना आवश्यक होगा।
अधिकारियों की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोशिश यही होनी चाहिए कि सभी प्रश्नों के उत्तर सीधे मोबाइल ऐप में ही दर्ज किए जाएं, ताकि अलग से कागजी अनुसूची का इस्तेमाल न करना पड़े।
यह अनुसूची केवल विशेष परिस्थितियों में ही उपयोग की जाए, जैसे नेटवर्क समस्या, तकनीकी दिक्कत या अन्य जरूरी स्थिति में। सामान्य स्थिति में मोबाइल ऐप के माध्यम से ही डेटा एंट्री को प्राथमिकता दी जाए।