क्या 1.5 करोड़ रुपए से हर महीने मिल सकता है 1 लाख रुपए, रिटायरमेंट प्लानिंग का यहां है शानदार तरीका, पढ़िए डिटेल्स
रिटायरमेंट के बाद नियमित आय बनाए रखना हर व्यक्ति की सबसे बड़ी वित्तीय चिंता होती है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि अगर उनके पास रिटायरमेंट के समय ₹1.5 करोड़ crore का फंड Fund हो, तो क्या उससे हर महीने ₹1 लाख lakh या उससे अधिक की आय प्राप्त की जा सकती है?वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि इसका जवाब हां है, लेकिन यह पूरी तरह निवेश के तरीके, जोखिम लेने की क्षमता और निकासी की रणनीति पर निर्भर करता है।
निवेश रणनीति तय करेगी मासिक आय
विशेषज्ञों के अनुसार, ₹1.5 करोड़ crore के रिटायरमेंट कॉर्पस से मिलने वाली मासिक आय लगभग ₹70,000 से ₹1.2 लाख lakh तक हो सकती है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि निवेशक कंजर्वेटिव, मॉडरेट या एग्रेसिव निवेश रणनीति अपनाता है।
रिटायरमेंट प्लानिंग Plaining में केवल अधिक रिटर्न return कमाना ही महत्वपूर्ण important नहीं होता, बल्कि यह भी जरूरी है कि निवेश लंबे समय तक टिकाऊ बना रहे और महंगाई के प्रभाव को भी मात दे सके।
कंजर्वेटिव निवेशकों को मिल सकती है स्थिर आय
जो लोग जोखिम लेने से बचना चाहते हैं, वे आमतौर पर सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), RBI बॉन्ड, फिक्स्ड डिपॉजिट और एन्युटी योजनाओं जैसे सुरक्षित विकल्पों में निवेश करते हैं. इस तरह की रणनीति का मुख्य उद्देश्य पूंजी को सुरक्षित रखना और नियमित आय सुनिश्चित करना होता है.विशेषज्ञों के मुताबिक, इस श्रेणी के निवेशक हर महीने mahine लगभग ₹70,000 से ₹85,000 तक की आय प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि, इसमें रिटर्न अपेक्षाकृत कम होता है, लेकिन बाजार Market के उतार-चढ़ाव का असर भी सीमित रहता है।
मॉडरेट पोर्टफोलियो में ग्रोथ और सुरक्षा का संतुलन
मध्यम जोखिम लेने वाले निवेशक अपने पोर्टफोलियो में डेट और इक्विटी दोनों का मिश्रण रखते हैं. बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, डेट फंड, SCSS और एन्युटी जैसी योजनाएं Yojnaon इस रणनीति का हिस्सा हो सकती हैं।
इस तरह के पोर्टफोलियो portfolio से नियमित आय के साथ-साथ लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि की संभावना भी बनी रहती है. वित्तीय विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस रणनीति के जरिए हर महीने mahine ₹85,000 से ₹1 लाख lakh तक की आय हासिल की जा सकती है।
एग्रेसिव निवेश से बढ़ सकती है मासिक कमाई
जिन निवेशकों की जोखिम उठाने की क्षमता अधिक होती है, वे अपने कुल फंड Fund का 50 से 65 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी म्यूचुअल फंड mutual fund और अन्य ग्रोथ आधारित निवेश विकल्पों में लगा सकते हैं।
इस रणनीति में लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न return मिलने की संभावना रहती है, जिससे हर महीने mahine ₹1 लाख lakh से ₹1.2 लाख lakh तक की आय संभव हो सकती है. हालांकि, इसके साथ बाजार market में गिरावट और अस्थिरता का जोखिम भी जुड़ा रहता है।
निकासी की सही रणनीति है जरूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि रिटायरमेंट फंड Fund को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए निकासी दर पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आमतौर पर सालाना 4.5% से 6.5% तक की निकासी को सुरक्षित माना जाता है. इससे निवेशक की पूंजी जल्दी खत्म होने का खतरा कम हो जाता ह।
कई वित्तीय सलाहकार बकेट स्ट्रेटेजी अपनाने की सलाह भी देते हैं. इसमें अल्पकालिक जरूरतों के लिए लिक्विड फंड, मध्यम अवधि के लिए सुरक्षित निवेश और लंबी अवधि के लिए इक्विटी निवेश रखा जाता है।
लंबी अवधि की सुरक्षा पर रखें फोकस
रिटायरमेंट प्लानिंग Plaining का उद्देश्य केवल अधिक मासिक आय प्राप्त करना नहीं होना चाहिए, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि जमा पूंजी पूरी रिटायरमेंट अवधि तक चल सके. निवेश में विविधता, स्वास्थ्य संबंधी खर्चों की अलग योजना Yojna और नियंत्रित निकासी रिटायरमेंट फंड को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है. सही रणनीति अपनाकर ₹1.5 करोड़ Crore का रिटायरमेंट retirement कॉर्पस कई वर्षों तक नियमित आय का मजबूत स्रोत बन सकता है