ऑनलाइन कक्षाओं और घर से काम पर जोर, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से की बड़ी अपील

ऑनलाइन कक्षाओं और घर से काम पर जोर, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से की बड़ी अपील

मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से सावधानी बरतने और संसाधनों का सीमित उपयोग करने की अपील की है। सोमवार को वडोदरा में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे भारत ने कोरोना महामारी जैसी चुनौती का सामना किया था, वैसे ही मौजूदा संकट से भी देश मजबूती से बाहर निकलेगा।

प्रधानमंत्री ने स्कूलों और संस्थानों से कहा कि जहां संभव हो वहां ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएं। साथ ही निजी और सरकारी संस्थानों को “वर्क फ्रॉम होम” व्यवस्था अपनाने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक परिवहन और ई-वाहनों के अधिक इस्तेमाल की अपील भी की।

मोदी ने कहा कि नागरिक ईंधन की खपत कम करें और अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचें। उन्होंने कुछ समय के लिए सोने की खरीद टालने और खाने के तेलों का सीमित उपयोग करने की भी सलाह दी। प्रधानमंत्री के मुताबिक, हर छोटी बचत देश के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को आयातित वस्तुओं पर निर्भरता कम करनी चाहिए और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया लगातार कई संकटों से गुजरी है। पहले कोरोना महामारी, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव। इन परिस्थितियों का असर भारत पर भी पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति को इस दशक के सबसे गंभीर संकटों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आया है, देशवासियों ने जिम्मेदारी निभाई है और इस बार भी सभी को मिलकर योगदान देना होगा।

गौरतलब है कि 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ने इस तरह की अपील की है। इससे पहले रविवार को तेलंगाना में आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने लोगों से ईंधन बचाने और आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा था।

इसी बीच विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय मुद्रा पर भी देखने को मिला। सोमवार को रुपया 79 पैसे टूटकर डॉलर के मुकाबले 95.28 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितता का दबाव बाजार पर लगातार बना हुआ है।।

समायोजन सूची जारी! अन्य जनपद की डाउनलोड करें 

समायोजन सूची जारी! प्राथमिक और जूनियर सरप्लस शिक्षकों की लिस्ट जारी, तुरंत देखें अपना नाम PDF में 

जनपद वरिष्ठता सूची, देखें सरप्लस टीचर्स की पूरी लिस्ट प्राथमिक/उच्च प्राथमिक डाउनलोड करें।

समायोजन सूची:इस जनपद ने जारी की प्राथमिक/जूनियर सरप्लस शिक्षक लिस्ट

Leave a Comment