PM Kisan Yojana: e-KYC कराए, नहीं तो रुक सकती है अगली किस्त; किसानों के लिए जरूरी 

PM Kisan Yojana: e-KYC कराए, नहीं तो रुक सकती है अगली किस्त; किसानों के लिए जरूरी 

पीएम किसान योजना के लाभार्थी 30 जून 2026 तक e-KYC जरूर कराएं। समय सीमा चूकने पर सम्मान निधि की अगली किस्त रुक सकती है। जानें e-KYC की पूरी प्रक्रिया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। केंद्र सरकार ने योजना में पारदर्शिता बढ़ाने, फर्जी लाभार्थियों को बाहर करने और वास्तविक किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए वार्षिक e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में सभी पंजीकृत किसानों को 30 जून 2026 तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

कृषि विभाग के अनुसार, निर्धारित समय सीमा तक e-KYC नहीं कराने वाले किसानों की सम्मान निधि की आगामी किस्त रुक सकती है। इतना ही नहीं, ऐसे लाभार्थियों को योजना के लिए अपात्र भी घोषित किया जा सकता है।

क्यों जरूरी है e-KYC?

सरकार का उद्देश्य पीएम किसान योजना को अधिक पारदर्शी बनाना है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और जीवित किसानों को ही मिले। साथ ही डेटा सुरक्षा और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए भी e-KYC प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है।

किसान कैसे कर सकते हैं e-KYC?

उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि किसान दो तरीकों से e-KYC करा सकते हैं।

1. बायोमैट्रिक e-KYC

किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाएं।

वहां बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से e-KYC प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।

2. फेशियल e-KYC

किसान पीएम किसान मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

ग्राम नोडल अधिकारी (VNO) या कृषि विभाग के फील्ड कर्मचारियों की मदद से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

किसानों को साइबर ठगी से रहने की सलाह

कृषि विभाग ने किसानों को साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील भी की है। विभाग का कहना है कि यदि किसी मोबाइल नंबर से योजना में चयन कराने, प्रशिक्षण दिलाने या किसी प्रक्रिया के नाम पर धनराशि मांगी जाती है तो तुरंत कृषि भवन से संपर्क करें।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह निशुल्क और निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाता है।

 

किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

 

यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें। 30 जून से पहले अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि सम्मान निधि की अगली किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मुख्य बिंदु

30 जून 2026 तक e-KYC कराना अनिवार्य।

e-KYC नहीं कराने पर सम्मान निधि की किस्त रुक सकती है।

CSC केंद्र या PM Kisan App के जरिए कर सकते हैं e-KYC।

किसी भी प्रकार की धनराशि मांगने वाले कॉल से सावधान रहें।

एग्रीजंक्शन योजना में चयन पूरी तरह निशुल्क है।

PM किसान योजना e-KYC के जरूरी लिंक

सेवा लिंक
PM Kisan Official Portal PM Kisan Official Website
e-KYC Service e-KYC Direct Link
Beneficiary Status Check Know Your Status
PM Kisan Mobile App PM Kisan App Details
Government Service Portal Government e-KYC Service

 

e-KYC कराने के तरीके

तरीका विवरण
OTP e-KYC आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP के माध्यम से
Face e-KYC PM Kisan Mobile App के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन
Biometric e-KYC नजदीकी CSC/जन सेवा केंद्र पर फिंगरप्रिंट के माध्यम से

 

महत्वपूर्ण जानकारी

जानकारी विवरण
अंतिम तिथि 30 जून 2026
e-KYC अनिवार्य हाँ
e-KYC नहीं कराने पर सम्मान निधि की अगली किस्त रुक सकती है

 

Leave a Comment