School  Holidays: कानपुर नगर विशेष अवकाश आदेश

School  Holidays: कानपुर नगर विशेष अवकाश आदेश

कानपुर नगर, 30 जून 2026।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कानपुर नगर द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में सम्मिलित होने वाले शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार परीक्षा में भाग लेने वाले शिक्षकों को परीक्षा तिथि पर विशेष अवकाश प्रदान किया जाएगा।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या 70-5010/1/2026-उच्च शिक्षा अनुभाग-5 दिनांक 30 जून 2026 के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 प्रस्तावित है। इस परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के बड़ी संख्या में शिक्षक भी अभ्यर्थी के रूप में सम्मिलित हो रहे हैं।
शासन स्तर पर विचार-विमर्श के उपरांत निर्णय लिया गया है कि 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 को UPTET-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को परीक्षा तिथि के अनुसार विशेष अवकाश (Special Leave) स्वीकृत किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी बाधा के परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में UPTET-2026 में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को उनकी परीक्षा की तिथि के अनुसार विशेष अवकाश स्वीकृत किया जाता है।
आदेश की प्रतिलिपि निम्न अधिकारियों को प्रेषित की गई:
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज।
मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), कानपुर मण्डल, कानपुर।
समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर।
समस्त प्रतिभागी शिक्षकों की सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।

Leave a Comment