शिक्षिका ने दे दी रिटायरमेंट की पार्टी, बाद में पता चला अभी नौकरी को बचे हैं इतने साल! शिक्षा विभाग के इस नियम को जानकर हो जाएंगे हैरान

शिक्षिका ने दे दी रिटायरमेंट की पार्टी, बाद में पता चला अभी नौकरी को बचे हैं इतने साल! शिक्षा विभाग के इस नियम को जानकर हो जाएंगे हैरान

बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag में एक महिला शिक्षिका के सामने अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी. नियमों की स्पष्ट जानकारी information न होने की वजह से बरेली के एक सरकारी स्कूल में एक प्रधानाध्यापिका समय से पहले ही सेवानिवृत्त हो गईं.स्कूल school में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन भी हो गया, लेकिन हाल ही में उन्हें पता चला कि उनकी नौकरी job के अभी एक साल और शेष हैं।

क्या है पूरा मामला

यह मामला बरेली के प्राथमिक विद्यालय vidyalaya साहूकारा का है. यहां तैनात प्रधानाध्यापिका शकुंतला भास्कर नियमों की स्पष्ट जानकारी information न होने की वजह से 30 मार्च March को कागजी कार्रवाई पूरी करके सेवानिवृत्त हो गईं थीं. उन्होंने लिखित रूप में विद्यालय में अपना कार्यभार भी सहायक अध्यापिका कविता को सौंप दिया. साथी स्टाफ ने उनके लिए विदाई पार्टी भी आयोजित की थी. शिक्षिका ने अपनी ओर से सभी को भोज भी कराया था. इसके बाद जब उनकी पेंशन से जुड़ी फाइल आगे बढ़ाई गई तब जाकर उन्हें और विभाग को नियमों का पता चल।

दरअसल, शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार जिस भी शिक्षक की जन्मतिथि दो अप्रैल के बाद की होती है, उसे सत्रांत लाभ दिया जाता है और उसकी सेवानिवृत्ति अगले वर्ष 31 मार्च को तय होती है.

दोबारा ज्वाइनिंग की प्रक्रिया हुई शुरू

नियम की जानकारी मिलते ही शिक्षिका ने री-ज्वाइनिंग के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके अलावा विभाग ने साहूकारा स्कूल को भी अगले आदेश तक कंपोजिट विद्यालय जसौली में शिफ्ट कर दिया है. इस वजह से भी प्रक्रिया में समस्या आ रही है. खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद का कहना है कि सेवानिवृत्ति से जुड़े शिक्षिका के कागज आगे नहीं बढ़ाए गए हैं. संबंधित शिक्षिका को भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय बुलाया गया है।

Leave a Comment