UP में निपुण 2.0 में अब कक्षा पांच तक मजबूत होगी पढ़ाई की नींव, मिशन का दायरा बढ़ाने की तैयारी
लखनऊ। प्रदेश Pradesh में निपुण भारत मिशन का दायरा बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। अब कक्षा एक से 3 तक सीमित आधारभूत साक्षरता और गणितीय ज्ञान कार्यक्रम को कक्षा पांच तक विस्तारित किया जाएगा।इसके तहत कक्षा तीन से पांच के विद्यार्थियों students के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस) विषयों subject के नए लक्ष्य और दक्षताएं तय की जा रही हैं। इन्हें 20 जून June तक अंतिम रूप देकर अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में मिशन के विस्तार की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ), परख और एनसीईआरटी की पुस्तकों Book के आधार पर दक्षताओं का मानचित्रण पूरा कर लिया गया है। हिंदी और गणित के प्रारूप लक्ष्य तैयार हो चुके हैं, जबकि अंग्रेजी और ईवीएस evs के लक्ष्य भी जल्द तय किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में शिक्षकों Teacher’s की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।
12 शिक्षकों Teacher’s के साथ वर्चुअल परामर्श हो चुका है और जल्द ही कार्यशाला आयोजित कर प्रस्तावित लक्ष्यों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद निपुण संकल्प कार्यशाला के माध्यम से जिला और ब्लॉक स्तर के शैक्षणिक अधिकारियों, शिक्षकों Teacher’s और अकादमिक टीमों को नए ढांचे से जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चों की सीखने की क्षमता और शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके