UP Whether Update: उत्तर प्रदेश के इन 56 जिलों में आज बारिश के आसार,कल से बढ़ेगी गर्मी

UP Whether Update: उत्तर प्रदेश के इन 56 जिलों में आज बारिश के आसार,कल से बढ़ेगी गर्मी

लखनऊ। तेज हवा व बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी है। पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के 56 जिलों District में सोमवार को भी झोंकेदार हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। फिलहाल एक जून June को अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होने के आसार नहीं है। हालांकि 2 जून June से कई जिलों के अधिकतम तापमान में पुनः पांच से सात डिग्री Digree सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह Atul Kumar Singh ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में तेज हवा चलेगी।

इसके अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में झोंकेदार हवा चलेगी। मौसम विभाग ने बताया हैं की आज भी उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा तथा कल से मौसम बदलेगा और तापमान में वृद्धि होनी ही संभावना है हालांकि इसी महीने के लास्ट तक मानसून भी आने की संभावना हैं!

 

Leave a Comment