उत्तर प्रदेश में कब शुरू होंगे टीचरों के तबादले? आवेदन से लेकर आदेश जारी होने तक… पूरी प्रक्रिया हुई तय

उत्तर प्रदेश में कब शुरू होंगे टीचरों के तबादले? आवेदन से लेकर आदेश जारी होने तक… पूरी प्रक्रिया हुई तय

लखनऊ। राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों Teacher’s और शिक्षिकाओं के लिए वर्ष 2026-27 की स्थानांतरण एवं समायोजन samayojan प्रक्रिया 12 जून Jun0e से शुरू होगी। ये तबादले वर्ष 2017 में लागू ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के तहत किए जाएंगे।माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार Monday को स्थानांतरण की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी। इससे पहले एक जून June को स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किया गया था। अब आवेदन से लेकर आदेश जारी होने तक की पूरी प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) Dios 12 जून June तक एनआइसी की वेबसाइट पर विद्यालयवार, विषयवार और पदवार रिक्त पदों का विवरण व सरप्लस शिक्षकों Teacher’s की सूची प्रदर्शित करेंगे। इसके बाद शिक्षक teacher 18 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान शिक्षक teacher अपनी पसंद के 10 विद्यालयों vidyalaya का विकल्प भर सकेंगे।

डीआइओएस Dios सभी आवेदनों का सत्यापन कर गुणांक सहित सूची तैयार करेंगे और उसे शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को ई-मेल के माध्यम से भेजेंगे। स्थानांतरण प्रक्रिया के पहले चरण में सरप्लस surplus शिक्षकों Teacher’s का समायोजन samayojan किया जाएगा। समायोजन के लिए दिव्यांगता, गंभीर बीमारी, महिला, विधवा, तलाकशुदा, विधुर, जोन-2 और जोन-3 में सेवा अवधि, आयु तथा राज्य या राष्ट्रीय पुरस्कार जैसे मानकों के आधार पर अंक दिए जाएंगे। दूसरे चरण में सेना और अर्द्धसैनिक बलों में तैनात कर्मियों के पति-पत्नी, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त शिक्षक, 58 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षक और अलग-अलग जिलों District में कार्यरत दंपतियों के तबादलों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा। इसके बाद शेष शिक्षकों Teacher’s के आवेदन निर्धारित गुणांक के आधार पर निस्तारित किए जाएंगे।

Leave a Comment