Weather Today April 15 2026: अप्रैल में ही तपने लगा यूपी, कई जिलों में 41°C के पार तापमान, IMD का अलर्ट, कल से राहत मिलने के आसार
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में अप्रैल April के मध्य में ही गर्मी Garmi ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग Whether department के अनुसार 15 अप्रैल April को प्रदेश Pradesh में बारिश Rain की कोई संभावना नहीं है और साफ आसमान के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.लखनऊ में 39°C का अनुमान
राजधानी लखनऊ में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं प्रदेश के कई जिलों में तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है.
इन जिलों में सबसे ज्यादा असर
मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, सहारनपुर, हापुड़, हाथरस, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया और झांसी में गर्मी का असर अधिक देखने को मिल रहा है. इन इलाकों में दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
लू जैसे हालात
मंगलवार को पूरे प्रदेश Pradesh में मौसम whether साफ रहा. तेज धूप और 20-25 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लू जैसी स्थिति पैदा कर दी. दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम नजर आई, जिससे साफ है कि लोग घरों में रहकर गर्मी से बचाव कर रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह की गर्म और सूखी हवाएं शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा देती हैं. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर इसका असर ज्यादा पड़ सकता है. कई क्षेत्रों में हीटवेव heatwave जैसी स्थिति बन रही है.
पश्चिमी विक्षोभ से हल्की राहत के संकेत
मौसम विभाग Whether department के मुताबिक 15 अप्रैल April के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे कुछ इलाकों में आंशिक बादल Cloud छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इससे तापमान में 2-3 डिग्री Digree की गिरावट आ सकती है, हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी.