WhatsApp पर किसी ने आपको Block किया है? यह 5 संकेत मिनटों में बता देंगे सच, इस सीक्रेट तरीके से करें पता

WhatsApp पर किसी ने आपको Block किया है? यह 5 संकेत मिनटों में बता देंगे सच, इस सीक्रेट तरीके से करें पता

सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर कई बार ऐसा होता है कि हम किसी व्यक्ति को लगातार मैसेज message भेजते हैं, फिर भी जवाब नहीं आता।कॉल भी नहीं लगती और प्रोफाइल profile फोटो photo भी गायब दिखाई देती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या सामने वाले ने हमें WhatsApp पर Block कर दिया है?

बता दें कि WhatsApp किसी यूजर user को यह नहीं बताता कि उसे Block किया गया है या नहीं। कंपनी ऐसा यूजर्स users की प्राइवेसी Privacy बनाए रखने के लिए करती है। हालांकि कुछ ऐसे संकेत जरूर हैं जिनकी मदद से आप काफी हद तक पता लगा सकते हैं कि सामने वाले ने आपको Block किया है या नहीं। आइये आपको डिटेल में बताते हैं 5 ऐसे संकेतों के बारे में जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि WhatsApp पर Block आपको ब्लॉक किया गया है या नहीं..

पहला संकेत: Last Seen और Online Status गायब होना

अगर पहले आप किसी व्यक्ति का Last Seen या Online Status देख पाते थे लेकिन अब नहीं देख पा रहे हैं, तो यह Block होने का एक संकेत हो सकता है। लेकिन क्योंकि कई लोग अपनी Privacy Settings में Last Seen और Online Status को छिपा देते हैं। इसलिए यह अकेले Block होने का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता।

दूसरा संकेत: Profile Photo दिखाई न देना

WhatsApp पर Block होने के बाद सामने वाले की प्रोफाइल फोटो Profile photo दिखाई देना बंद हो सकती है। अगर पहले फोटो Photo दिखाई देती थी और अचानक गायब हो गई है, तो यह भी एक संकेत हो सकता है। लेकिन यह भी जरूरी नहीं कि व्यक्ति ने आपको Block ही किया हो। कई लोग अपनी फोटो Photo हटा देते हैं या Privacy Settings बदल देते हैं।

तीसरा संकेत: मैसेज पर सिर्फ एक Tick आना

WhatsApp पर जब आप किसी को मैसेज भेजते हैं तो एक Tick का मतलब होता है कि मैसेज WhatsApp सर्वर तक पहुंच गया है। दो Tick का मतलब होता है कि मैसेज message सामने वाले के फोन तक पहुंच गया। अगर लंबे समय तक आपके सभी मैसेज message पर सिर्फ एक Tick ही बना रहता है और कभी दो Tick नहीं आता, तो यह Block होने का संकेत हो सकता है। हालांकि खराब इंटरनेट कनेक्शन या फोन phone बंद close होने जैसी स्थितियों में भी ऐसा हो सकता है।

चौथा संकेत: WhatsApp Call न लगना

अगर आप किसी व्यक्ति को WhatsApp Voice Call या Video Call करते हैं और कॉल call कभी कनेक्ट नहीं होती, तो यह भी एक संकेत हो सकता है। Block होने पर कॉल call अक्सर पूरी तरह कनेक्ट नहीं हो पाती। हालांकि सामने वाले का इंटरनेट बंद internet close होने पर भी ऐसा हो सकता है।

पांचवां संकेत: Group में Add न कर पाना

यह तरीका सबसे मजबूत संकेतों में से एक माना जाता है। अगर आप किसी व्यक्ति को नए WhatsApp Group में जोड़ने की कोशिश करते हैं और WhatsApp आपको ऐसा करने से रोक देता है या Error दिखाता है, तो संभावना है कि उस व्यक्ति ने आपको Block किया हो।

Leave a Comment