जनगणना ड्यूटी से बचने वालों पर सख्ती, बर्खास्तगी और FIR  

जनगणना ड्यूटी से बचने वालों पर सख्ती, बर्खास्तगी और FIR  

Noida में 22 मई से शुरू होने जा रही जनगणना की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। शहर में करीब 2240 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, जिनमें लगभग 1000 कर्मचारी नोएडा प्राधिकरण के बताए जा रहे हैं। प्रशासन को जानकारी मिली है कि कई कर्मचारी ड्यूटी से बचने के लिए अलग-अलग बहाने बना रहे हैं और ड्यूटी कटवाने के प्रयास कर रहे हैं।

इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधकों और प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन की ओर से साफ चेतावनी दी गई कि जो कर्मचारी फर्जी कारण बताकर ड्यूटी कटवाने की कोशिश करेंगे या सिफारिश और दबाव की राजनीति करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ऐसे कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जा सकता है और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

प्रशासन का कहना है कि जनगणना राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसलिए बिना उचित और ठोस कारण के ड्यूटी से बचने की कोशिश करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें।

शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को लेकर बड़ा आदेश, 3 दिनों में पूरा करना होगा यह काम

ग्रीष्मकालीन गृहकार्य 2026-27 जारी कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए PDF डाउनलोड करें

UP Weather Update: यूपी के 30 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Leave a Comment