Latest update:- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय में बदलाव, डीएम का आदेश जारी

Latest update:- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय में बदलाव, डीएम का आदेश जारी

शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० लखनऊ के पत्रांक शि०नि (बे०)/3388-3575/2026-27 दिनांक 20 अप्रैल 2026 एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर के पत्र संख्या 1067-68/2026-27 दिनांक 21.04.2026 द्वारा प्रदेश में गर्मी एवं हीटवेब के दृष्टिगत उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रातः 07:30 बजे से अपरान्ह 01:30 बजे तक संचालित किये जाने, विद्यालय में पठन-पाठन हेतु छात्र-छात्रायें प्रातः 07:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक उपस्थित रहने तथा शिक्षक / शिक्षामित्र / अनुदेशक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में प्रातः 07:30 बजे से अपरान्ह 01:30 बजे तक उपस्थित रहकर शैक्षिणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करानें के निर्देश प्रदान किये गये है। किन्तु अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में आया है कि जनपद में अधिकांश मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है।

 

वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेब के दृष्टिगत जनपद सीतापुर में समस्त मान्यता प्राप्त (सी०बी०एस०सी०, आई०सी०एस०ई० व अन्य बोर्ड) से संचालित विद्यालयों में छात्र/छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षण कार्य प्रातः 07:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक किया जाये।

उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

1. महानिदेशक स्कूल शिक्षा उ०प्र०, लखनऊ।

 

2. शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० लखनऊ।

 

3. मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर।

 

4. सचिव उ०प्र० (बेसिक) शिक्षा परिषद, प्रयागराज।

 

5. मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) षष्ठ मण्डल लखनऊ।

 

6. उप शिक्षा निदेशक / प्रचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद, सीतापुर।

 

7. जिला विद्यालय निरीक्षक, सीतापुर।

 

8. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर।

 

9. जिला सूचना अधिकारी सीतापुर को इस आशय से कि वह दैनिक समाचार पत्रों के अगले संस्करण में जनहित में निःशुल्क प्रकाशित करायें।

 

10. समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी जनपद सीतापुर को इस निर्देश के साथ कि उक्त निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये।

 

11. सम्पादक, समस्त हिन्दी दैनिक समाचार पत्र को इस आाय के साथ कि उक्त विज्ञप्ति को अपने दैनिक समाचार पत्र में जनहित में उक्त प्रेस विज्ञप्ति को निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।

 

12. समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक / प्रबन्धक को अनुपालनार्थ।

यह भी पढ़ें।

मकान सूचीकरण कार्य हेतु जनगणना फार्म को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश

भीषण गर्मी में बड़ा फैसला! स्कूल सिर्फ सुबह 8 बजे से 10 बजे तक खुलेंगे

क्लासरूम में गूंजा “दीवानगी दीवानगी”, मैडम जी के डांस ने जीत लिया बच्चों का दिल

Leave a Comment