मांग: शिक्षामित्रों की ड्यूटी जनगणना में उनकी सहमति के आधार पर लगाए जाने के सम्बन्ध में
सादर अनुरोध के साथ अवगत कराना है कि प्रदेश में जनगणना का कार्य प्रारम्भ हो रहा है। जनगणना हेतु कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जिसमें शिक्षा मित्रों को भी ड्यूटी जनगणना कर्मी के रूप में लगायी जानी है। चूंकि शिक्षा मित्रों का स्थानान्तरण एवं मूल वापसी का आदेश शासन द्वारा किया जा चुका है जो कि प्रक्रिया में है। इसलिए सहमति के आधार पर ही शिक्षा मित्रों को ड्यूटी लगायी जाए जिससे पूरे मनोयोग से कार्य किया जा सके।
अतः आपसे प्रार्थना पूर्वक आग्रह है कि सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए शिक्षा मित्रों की सहमति के बाद ही जनगणना कर्मी के रूप में ड्यूटी प्रदान करने की कृपा करें।
शिक्षामित्र परिवार आपका आजीवन आभारी रहेगा।
सादर!
