UP Weather Update: तेज धूप-गर्मी से अभी राहत नहीं, अगले तीन दिन और चढ़ेगा दिन-रात का पारा
दिन और रात के बढ़ते तापमान ने बेचैनी बढ़ा दी है। शनिवार को मौसम विभाग whether department के पूर्वानुमान के मुताबिक दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा की गति कम होने के कारण धूप झुलसा देने वाली थी।नतीजतन, दोपहर के वक्त सड़कों पर वाहनों का दबाव कम देखा गया। कमोबेश रात की स्थिति भी यही रही। रात का तापमान भी 24 डिग्री Digree तक पहुंच जाने से लोगों की नींद में खलल पड़ा। बिजली गुल होने की स्थिति में गर्मी और भी अधिक महसूस की गई।
शनिवार को इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड Record किया गया, वहीं रात भी सबसे ज्यादा गर्म रही। मौसम विभाग whether department के अनुसार, 24 अप्रैल April को पारा 43 डिग्री Digree के पार जा सकता है। मौसम विभाग whether department के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री Digree अधिक था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा।
प्रदेश Pradesh के कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री Digree के पार जाने के साथ ही राजधानी लखनऊ में भी इस सीजन में पहली बार 41 डिग्री Digree तापमान दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 30 फीसदी तक पहुंच जाने से तपिश ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग whether department के मुताबिक, तेज धूप से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। शुष्क पछुआ हवाओं के जारी रहने के कारण अगले दो-तीन दिनों day’s के दौरान तापमान में और वृद्धि की संभावना है।